ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार

Home / india / PM मोदी के मन की बात का 106वां एपिसोड आज, राम मंदिर, दीपावली...

PM मोदी के मन की बात का 106वां एपिसोड आज, राम मंदिर, दीपावली और छठ की कर सकते हैं चर्चा

29-Oct-2023 07:43 AM

By First Bihar

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आज 106वां एपिसोड है। रविवार को सुबह 11 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे।आकाशवाणी पर मन की बात का सीधा प्रसारण होगा। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। 


मन की बात के 106वें एपिसोड में प्रधानमंत्री राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ ही साथ आने वाले त्योहारों को लेकर भी पीएम इस कार्यक्रम में चर्चा कर सकते हैं। खासकर दीपावली और छठ को लेकर पीएम अपने मन की बात कह सकते हैं।प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।


हिन्‍दी प्रसारण के तुरन्‍त बाद आकाशवाणी से इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा। बता दें कि मन की बात के पहले एपिसोड का प्रसारण 3 अक्टबर, 2014 को हुआ था। पीएम मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करते हैं। 30 अप्रैल 2023 को पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हुए थे। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई थी।