ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

Home / india / PM मोदी का असम दौरा आज, बोडो समझौते पर हस्ताक्षर के जश्न में...

PM मोदी का असम दौरा आज, बोडो समझौते पर हस्ताक्षर के जश्न में लेंगे हिस्सा

07-Feb-2020 07:09 AM

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर जाएंगे. कोकराझार में बोडो समझौते पर हस्ताक्षर होने का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे पीएम एक रैली को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी बोडो समझौते के बारे में लोगों को संबोधित करेंगे. समझौते पर 27 जनवरी, 2020 को नई दिल्‍ली में हस्‍ताक्षर किए गए थे. 


देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ये पहला नॉर्थ-ईस्ट के किसी राज्य का दौरा है. प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर कोकराझार के लोग खासे उत्साहित हैं. पीएम मोदी के स्वागत में सैकड़ों दीये जलाए गए हैं. पीएम मोदी के स्वागत में कोकराझार दीयों की जगमगाहट से खिल रहा है.


पीएम मोदी भी कोकराझार के दौरे को लेकर उत्साहित हैं. पीएम ने एक ट्वीट में हस्ताक्षर वाले दिन को भारत का एक बहुत खास दिन बताते हुए कहा था कि यह बोडो लोगों के लिए परिवर्तनकारी परिणाम लाएगा. समझौते पर हस्ताक्षर होने के दो दिनों में एनडीएफबी के विभिन्न धड़ों के 1615 से अधिक सदस्यों ने अपने हथियार सौंप दिये थे और मुख्यधारा में शामिल हो गए थे.