ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / india / PM मोदी आज नए संसद भवन का करेंगे शिलान्यास, निर्माण पर 971 करोड़...

PM मोदी आज नए संसद भवन का करेंगे शिलान्यास, निर्माण पर 971 करोड़ रुपए होगा खर्च

10-Dec-2020 08:00 AM

DELHI:  पीएम नरेंद्र मोदी आज नए संसद भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे. इस समारोह में कई दलों के नेता, केंद्रीय मंत्री और कई देशों के राजदूत शामिल होंगे. शिलान्यास कार्यक्रम 12 बजकर 55 मिनट पर होगा. इसके बाद एक बजे पीएम मोदी भूमि पूजन करेंगे. 

लोगों को करेंगे संबोधित

पीएम नरेंद्र मोदी इस दौरान लोगों को संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि चार मंजिला नए संसद भवन का निर्माण 971 करोड़ रुपये की अनुमानित खर्च होगा. 64500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में यह नया भवन बनेगा. इसका निर्माण कार्य पूरा करने का टारगेट देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ तक पूरा कर लिया जाएगा.

टाटा को मिली जिम्मेवारी

नए संसद भवन के निर्माण के लिए 5 अगस्त 2019 को प्रस्ताव उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राज्यसभा और लोक सभा में किया गया था. नए संसद भवन का डिजाइन अहमदाबाद के मैसर्स एचसीपी डिजाइन और मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने किया है. जबकि इसका निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किया जाएगा.