अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Jan-2021 11:43 AM
DESK : बजट सत्र से पहले शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी सुचारू रुप से संसद के कामकाज को ध्यान में रखते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. कोरोना महामारी के चलते शनिवार की सर्वदलीय वैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी
इस बैठक में पीएम मोदी सभी दलों के नेता के साथ सत्र को ध्यान में रखते हुए कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे. सितंबर में पारित हुए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में होने वाली इस बैठक में भाग लेने के लिए सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है.
बता दें कि एक तरफ विपक्ष बजट सत्र में कृषि कानून सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है तो वहीं सरकार सदन में सुचारू रुप से काम काज के लिए विपक्षी दलों को मनाने में जुटी है. बजट सत्र के पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति कोविंद के अभिभाषण का 18 विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया था.