चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
02-May-2022 07:02 AM
DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूरोप दौरे की आज शुरुआत हो रही है। पीएम मोदी 3 दिनों के यूरोप दौरे पर निकले हैं और आज वह जर्मनी पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री जर्मनी डेनमार्क और फ्रांस जाएंगे। प्रधानमंत्री के यूरोप दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब देश दुनिया के सामने रूस और यूक्रेन वॉर को लेकर बदली हुई परिस्थितियों हैं। अपने 65 घंटे के यूरोप दौरे में प्रधानमंत्री दुनिया के 8 बड़े नेताओं के साथ अलग-अलग मसलों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान में पीएम मोदी कुल 25 बैठकों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक पीएम मोदी ने बर्लिन के लिए उड़ान भर दी है। जहां वह भारत जर्मनी के बीच परस्पर सहयोग और आपसी रिश्ते मजबूत करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री की मुलाकात जर्मन चांसलर के साथ होगी और बातचीत में कई मसलों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा होगी।
जर्मनी रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा है कि मैं जर्मनी के चांसलर के आमंत्रण पर वहां जा रहा हूं। डेनमार्क के प्रधानमंत्री में 3 से 4 मई तक मुझे आमंत्रित किया है इस दौरान वहां कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लूंगा। इसके बाद प्रधानमंत्री फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के साथ पेरिस में मुलाकात करेंगे। भारतीय कूटनीति के हिसाब से पीएम के इस दौरे को बेहद खास माना जा रहा है।