ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / india / ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड से नवाजे गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा- 'जिन्होंने स्वच्छता को...

ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड से नवाजे गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा- 'जिन्होंने स्वच्छता को अपनाया उन्हें यह समर्पित'

25-Sep-2019 07:08 AM

NEWYORK: अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड से नवाजा गया है.  स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने न्यूयॉर्क में पीएम मोदी को यह अवॉर्ड दिया. अवॉर्ड मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि जिनलोगों ने स्वच्छता को अपनाया है, यह सम्मान उन्हें समर्पित है. 


पीएम मोदी ने कहा कि 'ये सम्मान मेरा नहीं बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का है जिन्होंने स्वच्छ भारत के संकल्प को न केवल सिद्ध किया बल्कि अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ढाला भी है.' उन्होंने कहा कि 'महात्मा गांधी की 150 जयंती पर मुझे ये अवार्ड दिया जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है. ये इस बात का प्रमाण है कि अगर 130 करोड़ लोगों की जनशक्ति, किसी एक संकल्प को पूरा करने में जुट जाए, तो किसी भी चुनौती पर जीत हासिल की जा सकती है.'


पीएम ने कहा, 'हाल-फिलहाल में किसी देश में, ऐसा अभियान सुनने और देखने को नहीं मिला. इस मिशन ने अगर सबसे ज्यादा लाभ किसी को पहुंचाया तो वो देश के गरीब को, देश की महिलाओं को.' पीएम ने इस मौके पर कहा कि भारत स्वच्छता को लेकर अपने अनुभव और अपनी विशेषज्ञता को दुनिया के दूसरे देशों के साथ साझा करने को तैयार है.