Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी
14-Dec-2019 11:55 AM
KANPUR: बिहार के सीएम नीतीश कुमार.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम से दूरी बनाते नजर आए हैं. यूपी के कानपुर में आयोजित राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए हैं. इस बैठक में नीतीश कुमार का शामिल होना तय था लेकिन वो इस प्रोग्राम में शामिल नहीं हुए.नीतीश कुमार के कानपुर दौरे के मद्देनजर उनके स्वागत में पोस्टर भी लग चुके थे, लेकिन ऐन वक्त पर नीतीश कुमार ने अपना दौरा रद्द कर दिया. नीतीश कुमार के बैठक में नहीं पहुंचने पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं.
इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा उन सभी राज्यों के सीएम को शामिल होना था जिन राज्यों से होकर गंगा बहती है. लिहाजा इस प्रोग्राम में नीतीश कुमार का शामिल होना तय माना जा रहा था, लेकिन इस बैठक से दूरी बनाते हुए वो कार्यक्रम में नहीं शामिल हुए. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शिरकत कर रहे हैं.
आपको बता दें कि नमामि गंगे के बड़े प्रोजेक्ट और समीक्षा को लेकर ये बैठक हो रही है. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए अभी तक जो भी कार्य हुए हैं, पीएम मोदी उस पर समीक्षा करेंगे. इसके बाद आने वाले समय में गंगा को स्वच्छ और उसके किनारों को सुंदर बनाने पर भी चर्चा की जाएगी.