ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
27-Sep-2019 10:06 AM
DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित करेंगे. भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे पीएम मोदी का भाषण होगा. प्रधानमंत्री के भाषण के कुछ देर बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का संबोधन होगा.
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगा सकते हैं. आतंकवाद पर पीएम मोदी ने हर मंच से पाकिस्तान को लताड़ा है, फिर चाहे वो भारत की जमीन हो या फिर अमेरिका की. लिहाज प्रधानमंत्री के संबोधन पर भारत समेत पूरी दुनिया की नजर होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र के मंच से दुनिया को आतंकवाद, विश्व शांति जैसे अहम मुद्दों पर संदेश देंगे. PM मोदी के बाद पाकिस्तानी पीएम इमरान खान इसी मंच से अपनी बात रखेंगे. आज के सत्र में पीएम मोदी सातवें, जबकि इमरान दसवें नंबर पर भाषण देने के लिए आएंगे.
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पाक के पीएम इमरान खान अपने संबोधन में एक बार फिर से कश्मीर का रोना रो सकते हैं. अगर पाकिस्तान की ओर से भारत या कश्मीर पर कुछ कहा जाता है तो इसके बाद भारत के पास राइट टू रिप्लाई के तहत अपनी बात रखने का मौका होगा.