ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / india / PM केयर्स फंड से देश के सभी जिले में लगाए जाएंगे ऑक्सीजन जनरेशन...

PM केयर्स फंड से देश के सभी जिले में लगाए जाएंगे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान

25-Apr-2021 03:51 PM

DESK : देशभर में ऑक्सीजन की किल्लत के मामले सामने आने के बाद  केंद्र सरकार अब हरकत में आ गई है. केंद्र सरकार ने पीएम केयर्स फंड से राज्यों को विशेष मदद देने का फैसला किया है. इस फंड से प्रभावित राज्यों में Pressure Swing वाले 551 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना की जाएगी. जिससे कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई मिलने में आसानी हो सकेगी.


इस फैसले का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इन प्लांट्स को जल्द से जल्द शुरूकराया जाएगा. इन ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स से जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन की अबाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी. पीएम केअर्स फंड की ओर से इन ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स की स्थापना के लिए धनराशि आवंटित करने को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.



जानकारी के मुताबिक ये खास ऑक्सीजन प्लांट राज्यों के जिलों में विशेष चिह्नित सरकारी अस्पतालों में लगाए जाएंगे. इन प्लांट के लिए खरीद का काम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से किया जाएगा. इन 551 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स की स्थापना के पीछे पब्लिक हेल्थ सिस्टम को मजबूत करना और यह सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्य है कि अस्पतालों के पास ऑक्सीजन जनरेट करने की सुविधा हो. 


इससे जिलों के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में अचानक बाधा नहीं आएगी और पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी. इससे कोरोना के साथ ही अन्य रोग से ग्रसित मरीजों को भी मदद मिल सकेगी. आपको बता दें कि इससे पहले भी देश में 162 ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए (PSA) 201.58 करोड़ रुपये जारी किए गए थे.