Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
26-Jun-2023 07:50 PM
By First Bihar
DESK: घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरे धर्म के लड़के के साथ शादी रचाने पर एक पिता ने जीते जी अपनी बेटी को कफन ओढ़ा दिया और उससे सारे रिश्ते तोड़ दिए। मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर का है, जहां हिंदू लड़की ने अपने मुस्लिम ब्यॉफ्रेंड से शादी रचा ली थी और वकील के साथ थाने पहुंच गई थी। बेटी की इस करतूत से नाराज पिता ने थाने में पुलिस वालों के सामने ही बेटी को कफन ओढ़ा दिया।
जानकारी के मुताबिक, नाहरगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली हिंदू लड़की ने पिछले अपने एक मुस्लिम दोस्त के साथ घर से फरार हो गई थी। बेटी के भागने के बाद परिवार के लोगों ने बेटी की गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी कि इसी बीच वह अपने वकील के साथ थाने पहुंच गई और मुस्लिम दोस्त से शादी रचाने की जानकारी दी।
लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने शिनाख्त के लिए लड़की के पिता को थाने बुलाया। मुस्लिम लड़के से शादी की बात सुनकर पिता ने अपनी जिंदा बेटी को कफन और माला पहनाकर उससे सारे रिश्ते खत्म करने की बात कही। लड़की के पिता का कहना था कि उसने बेटी को मृत मानते हुए, कफन पहनाकर उसकी अंतिम विदाई कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने थाने के एक दारोगा और दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।