BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
03-Apr-2021 02:39 PM
KANPUR: कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां फोन पर बात करने के चक्कर में एक नर्स ने महिला को एक ही समय में दो बाद वैक्सीन लगा दी.
यह मामला कानपुर देहात से सामने आया है. जहां मंडोली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक एएनएम ने मोबाइल पर बात करते हुए महिला को एक ही समय में दो बार कोविड वैक्सीन लगा दी.
बताया जाता है कि मंडोली की रहने वाली कमलेश देवी कोरोना वैक्सीन लगाने मंडोली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आईं थी. जहां एएनएम अर्चना को स्वास्थ्य केंद्र में कोविड वैक्सीन लगाने की ज़िम्मेदारी दी गई थी. लेकिन अर्चना फोन पर बात करने में इतना व्यस्त थी कि उसने कमलेश देवी को एक ही बार में वैक्सीन की दो डोल लगा दी. जब महिला ने नर्स से बताया कि उसने दो टीका लगाया तो अर्चना पीड़िता को ही डांटने लगी. अर्चना ने कहा कि एक बार टीका लेने के बाद उन्हें हटना चाहिए था, इसमें उसकी कोई गलती नहीं है.
एक ही बार में टीका के दो डोज लगाए जाने के बाद कमलेश देवी के हाथ में सूजन आ गई है और दर्द भी है. स्वास्थ्य महकमे की ओर से हुई इतनी बड़ी लापरवाही कमलेश देवी की जिंदगी पर भारी भी पड़ सकती थी. इस बारे में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच कराने की बात कही है.