Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
14-May-2021 11:55 AM
DESK: यौन शोषण और पत्रकार की हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे बाबा राम रहीम को कोरोना की आशंका के कारण रोहतक पीजीआई में एडमिट कराया गया था। पीजीआई के स्पेशल वार्ड में उनका इलाज चल रहा था। पीजीआई में बाबा राम रहीम की कोरोना की जांच भी की गयी थी लेकिन अभी कोरोना रिपोर्ट नहीं आई है। राम रहीम पहले से ही शुगर व बीपी के मरीज हैं जो लगातार दवाइयां भी ले रहे थे। ऐसे में जब उनका ब्लड प्रेशर कम होने लगा तब उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया। 21 घंटे बाद राम रहीम को दोबारा पीजीआई से जेल भेज दिया गया।
बताया जाता है कि राम रहीम ने मंगलवार को जेल अधिकारियों को अस्वस्थ होने की बात कही थी। जेल में रुटीन टेस्ट के बाद राम रहीम को पीजीआई में एडमिट कराए जाने की सलाह दी गयी थी। जिसे अमल में लाते हुए बुधवार को उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि सुनरियां जेल में कोरोना का भयंकर विस्फोट हुआ है और कई कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गये है। इस वजह से जेल प्रशासन को राम रहीम को अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लेना पड़ा। इलाज के 21 घंटे बाद अब राम रहीम को दोबारा पीजीआई से जेल भेज दिया गया है।