राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
04-Feb-2020 10:50 AM
DELHI: देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम से दिल्ली पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है. तीन दिन के लिए रिमांड बढ़ने के बाद पुलिस शरजील इमाम से कई राज उगलवा रही है. पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि शरजील के तार PFI से जुड़े हैं. सूत्रों के मुताबिक शरजील इमाम पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी (PFI) से जुड़े लोगों के संपर्क में था. हालांकि शरजील ने दावा किया है कि उसे पता ही नहीं कि इन लोगों के रिश्ते पीएफआई से हैं.
इस मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस शरजील के करीबियों से पूछताछ करेगी. क्राइम ब्रांच ने तीन दिन की रिमांड दौरान उसके करीबी 10-12 लोगों को नोटिस देकर जांच में शामिल होने को कहा जाएगा. इन सभी से बुधवार को पूछताछ हो सकती है. पुलिस को शरजील के बैंक अकाउंट्स में फिलहाल कोई भी संदिग्ध ट्रांजैक्शन नहीं मिली है. लेकिन शरजील के जब्त लैपटॉप, डेस्कटॉप, मोबाइल, किताबों और पैंफ्लेट से चौंका देने वाले सबूत मिले हैं.
सूत्रों के मुताबिक शरजील इमाम के लैपटॉप से जामिया हिंसा के पोस्टर मिले हैं. शरजील के लैपटॉप से 15 दिसंबर को जामिया और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी एरिया में हुए उपद्रव से पहले सीएए और एनआरसी के खिलाफ उर्दू और अंग्रेजी में एक विवादित पोस्टर बनाया गया था. इस पोस्टर को सभी स्टूडेंट्स ग्रुप में डाला गया था साथ ही इसे आसपास के मस्जिदों में भी बांटा गया गया था.