ब्रेकिंग न्यूज़

अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Home / india / पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जानिए कितनी बढ़ी कीमतें

पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जानिए कितनी बढ़ी कीमतें

07-Jun-2020 07:52 PM

DELHI : देश में लॉकडाउन के दौरान 80 दिनों के लंबे ब्रेक के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गयी हैं।


दिल्ली समेत सभी महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव में 52 पैसे से लेकर 60 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में अब नए दाम के बाद पेट्रोल की कीमत 71.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.99 प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल प्रति लीटर और डीजल 68.79 रुपये प्रति लीटर मिलने लगी है।इधर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 74.51 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 64.43 प्रति लीटर हो गया है।


पिछले कई सप्ताह से लागू लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल और डीजल की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गयी थी। लेकिन अब अनलॉक-01 में दी गयी छूट के बाद देश की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लाने की कोशिशे तेज हो गयी है। आठ जून से देश में प्रतिबंधों में और छूट दी जा रही है। मॉल और बाजार खुलने जा रहे हैं।लॉकडाउन में ढील और आर्थिक पैकेज की वजह से अर्थव्यवस्था में सुधार से पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जतायी जा रही है।