Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान जल्द आ रहा ‘व्हाट्सऐप प्लस’ पेड प्लान: पैसे देकर मिलेंगे खास फीचर्स, जानें पूरी जानकारी बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह Bihar Civil Court Exam : आज डाउनलोड करें बिहार सिविल कोर्ट प्यून परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए किस दिन होगी परीक्षा नीतीश के बिना विधवा हो जाएगा बिहार, राज्यसभा जाने पर CM के बहनोई का बड़ा बयान Indian Railways update : 'अब आगे नहीं जाऊंगा ...',बीच रास्ते ALP ने रोक दी यात्रियों से भरी ट्रेन ; जानिए फिर क्या हुआ सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी
05-Mar-2026 12:37 PM
By First Bihar
Petrol-Diesel Price Today: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर लगातार नजर रखने वाले लाखों वाहन मालिकों और आम लोगों के लिए एक नई खबर सामने आई है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आने वाले दिनों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, ईरान और अमेरिका के बीच हाल में बढ़ी राजनीतिक और सैन्य तनातनी के कारण कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमत में भारी तेजी देखी जा रही है। शनिवार से अब तक कच्चा तेल लगभग 15 प्रतिशत तक बढ़ चुका है और यह करीब 84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। यह पिछले एक साल में इसका उच्चतम स्तर है। तेल विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पश्चिम एशिया में यह तनाव और लंबा खिंचता है, तो कच्चे तेल की कीमत 150 डॉलर प्रति बैरल तक भी जा सकती है।
भारत अपनी कच्ची तेल की जरूरत का करीब आधा हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट से आयात करता है, लेकिन जहाजों की आवाजाही पर वर्तमान में रोक लग गई है। इसका सीधा असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत कैसे तय होती है?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें केवल कच्चे तेल की कीमत पर निर्भर नहीं करती हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत के साथ-साथ कई अन्य फैक्टर को भी ध्यान में रखती हैं।
भारत लगभग 85% तेल आयात करता है। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत भी फ्यूल की लागत में अहम भूमिका निभाती है। जब रुपया कमजोर होता है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ जाती है। पिछले दिनों रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 92 के पार पहुंच गया था। हालांकि अब इसमें थोड़ा सुधार हुआ है।
केंद्रीय और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स और वैट की दरें अलग-अलग हैं। यही कारण है कि अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग होते हैं।
क्रूड तेल की क्वालिटी और रिफाइनरी ऑपरेशन में आने वाले खर्च भी पेट्रोल-डीजल की कीमत को प्रभावित करते हैं।
देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज सुबह 6 बजे तेल की कीमतों को अपडेट करती हैं। हालांकि, मई 2022 से पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। वर्तमान में भारत के पास लगभग 17-18 दिन की कच्ची तेल की मांग के बराबर भंडार है, जबकि रिफाइंड प्रोडक्ट्स (पेट्रोल-डीजल) का स्टॉक लगभग 20-21 दिन के लिए पर्याप्त है। अगर होर्मुज स्ट्रेट में लंबे समय तक समस्या बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में भारत को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में मुश्किलें आ सकती हैं।
पेट्रोल-डीजल का रेट कैसे चेक करें?
अभी भी आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आसानी से जान सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग ऑयल कंपनियों ने मोबाइल और ऐप सुविधा उपलब्ध कराई है।
इंडियन ऑयल (IOCL): RSP लिखकर 92249 92249 पर SMS भेजें।
भारत पेट्रोलियम (BPCL): RSP टाइप करके 92231 12222 पर भेजें।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL): HPPRICE टाइप करके 92222 01122 पर SMS करें।
इसके अलावा, इन कंपनियों के मोबाइल ऐप्स के जरिए भी आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट चेक कर सकते हैं। IOCL के लिए IndianOil One, BPCL के लिए SmartDrive, और HPCL के लिए HP Pay ऐप उपलब्ध हैं।