ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / Petrol Diesel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, आज रात 12...

Petrol Diesel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, आज रात 12 बजे से लागू होगा नया रेट

07-Apr-2025 04:04 PM

By First Bihar

Petrol Diesel Price: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाने का एलान कर दिया है। एक्साइज ड्यूटी में दो रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. इसका असर पेट्रोल-डीजल के रेट पर देखने को मिल सकता है। आज रात 12 बजे से नई दरें लागू कर दी जाएंगी।


दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बीच सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में दो-दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। अब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा हालांकि सह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इसका असर खुदरा किमतों पर क्या होगा।


सरकार की तरफ से कहा गया है कि एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी। तेल कंपनियां एक्साइज ड्यूटी की बढ़ोतरी को पास ऑन नहीं करेंगी और कंपनियां अपनी मार्जिन पर हिट लेंगी। सरकार की तरफ से कहा गया है कि एक्साइज ड्यूटी की बढ़ोतरी से पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी न करें। 


बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होंगी हालांकि एक्साइज ड्यूटी में प्रति लीटर दो रुपए की वृद्धि किए जाने के बाद खुदरा बाजार में तेल की कीमतों में कमी की संभावना कम हो गई है।