ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

पावर स्टार को लॉरेंस गैंग ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- सलमान खान के साथ दिखे तो अंजाम बुरा होगा

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को लॉरेंस विश्नोई गैंग से फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। गैंग ने चेताया कि बिग बॉस 19 के फिनाले में सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया तो गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं।

07-Dec-2025 04:04 PM

By First Bihar

DESK: भोजपुरी इंडस्ट्रीज के पावर स्टार पवन सिंह को लॉरेंस गैंग ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। यह भी कहा कि सलमान खान के साथ नजर आए तो तुम्हारे लिए ठीक नहीं होगा। 


दरअसल रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन के ग्रैंड फिनाले आज होने वाला है। मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में इसका आयोजन होगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। लेकिन ठीक इससे पूर्व लॉरेंस विश्नोई गैंग की तरफ से भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और प्रसिद्ध सिंगर पवन सिंह को धमकीभरा कॉल आया। 


फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई का आदमी बताया। यह चेतावनी दी कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ स्टेज शेयर नहीं करना। यदि सलमान के साथ मंच साझा किया तो आगे कभी काम नहीं कर पाओगे। इस दौरान पवन सिंह से रंगदारी भी मांगी गयी। लेकिन कितने रुपये बतौर रंगदारी के तौर पर मांगी गयी इसका पता नहीं चल पाया है। 


विश्नोई गैंग के गुर्गों ने पवन सिंह को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। फोन पर धमकी मिलने के बाद पवन सिंह की टीम ने सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद जिस नंबर से कॉल किया गया उस नंबर की जांच शुरू कर दी गयी है। पवन सिंह को धमकी मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी है।