ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Pawan Kalyan: पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले नेताओं पर भड़के पवन कल्याण, कहा...

Pawan Kalyan: पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले नेताओं पर भड़के पवन कल्याण, कहा “उस देश से इतना ही प्यार है तो यहां क्यों हो?”

Pawan Kalyan: भारत में रहकर पाकिस्तान के समर्थन में बयान देने वाले तमाम नेताओं पर पवन कल्याण ने जमकर हमला बोला है, उन्होंने कहा है कि ऐसे बयान देश की एकता पर प्रहार करते हैं, और ऐसे लोगों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं.

29-Apr-2025 06:25 PM

By First Bihar

Pawan Kalyan: पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद देश के कई ऐसे नेता हैं जो पाकिस्तान के समर्थन में बोलते देखे गए, उसका बचाव करते देखे गए या फिर भाजपा का विरोध करते-करते यह दिखा बैठे कि उन्हें देश का विरोध करने में भी कोई परहेज नहीं है. इन नेताओं में ज्यादातर ऐसे हैं जो कांग्रेस का हिस्सा हैं, हालांकि, कई ऐसे नेता भी हैं जो अलग-अलग पार्टी से आते हैं.


इन सभी के लिए आँध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने एक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि “अगर आप लोगों को पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो फिर वहीं जाकर रहिए. भारत में रहकर पाकिस्तान से प्यार करने की कोई जरुरत नहीं है.” जनसेना पार्टी के प्रमुख ने साफ़-साफ़ कहा है कि “कुछ नेताओं के द्वारा दिए गए भारत विरोधी बयान बिलकुल भी स्वीकार नहीं किए जा सकते.”


कल्याण ने यह साफ कह दिया है कि “इन लोगों के बयान देश की एकता के खिलाफ हैं.” बताते चलें की पवन कल्याण ने ये बातें तब कहीं हैं जब वे पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने एक सभा में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा है कि “आतंकवाद का अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करना बेहद शर्मनाक है. जो भी नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं, उन्हें तुरंत देश छोड़कर पाकिस्तान में जाकर बस जाना चाहिए.”


बताते चलें कि इस श्रद्धांजलि सभा में जनसेना पार्टी ने पहलगाम हमले में मारे गए आंध्रप्रदेश के नागरिक मदुसूदन राव के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की है. इस आतंकी हमले के बाद देश भर में आक्रोश फैला हुआ है और यहां के लोग सरकार से बड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं. इस बात में कोई शक नहीं है कि जल्द ही मोदी सरकार इस मामले में बड़ा एक्शन लेने जा रही है, सवाल बस ये है कि कब और कैसे?