ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / india / निर्भया के गुनहगारों को सूली पर लटकाने के लिए पवन जल्लाद है पहली...

निर्भया के गुनहगारों को सूली पर लटकाने के लिए पवन जल्लाद है पहली पसंद, तिहाड़ ने UP जेल मुख्यालय को दोबारा लिखा लेटर

09-Jan-2020 07:51 AM

DELHI: 22 जनवरी को निर्भया के गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. गुनहगारों को फांसी देने का वक्त जैसे-जैसे करीब आ रहा है, तिहाड़ जेल में हलचल बढ़ रही है. डेथ वारंट जारी होने के बाद फांसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन तैयारी पूरी कर रहा है. 


इसी क्रम में तिहाड़ जेल महानिदेशालय ने यूपी जेल महानिदेशालय को दोबारा एक चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में यूपी जेल महानिदेशालय से निर्भया के हत्यारों की फांसी के लिए प्रशिक्षित जल्लाद को प्राथमिकता से तलाशने की गुजारिश की है. इस गोपनीय लेटर में तिहाड़ जेल प्रशासन ने मेरठ में मौजूद पवन जल्लाद का भी जिक्र किया है. तिहाड़ जेल प्रशासन पवन जल्लाद से ही निर्भया के गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटकवाना चाहता है. निर्भया के मुजरिमों को फांसी देने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने यूपी जेल महानिदेशालय से दूसरी बार संपर्क किया है. करीब 20 दिन पहले भी तिहाड़ जेल महानिदेशालय ने यूपी जेल डिपार्टमेंट से गुजारिश की थी. अब डेथ वारंट जेल महानिदेशालय के पास मौजूद है, ऐसे में इस लेटर में डेथ वारंट का भी जिक्र किया गया है.


तिहाड़ जेल सूत्रों के मुताबिक पवन जल्लाद जेल प्रशासन की पहली पसंद है. पवन एक पुश्तैनी जल्लाद है वो शरीर से भी हट्टा-कट्टा है साथ ही उसने पुरखों के साथ फांसी देने-दिलवाने का काम सीखा है. फांसी देते वक्त पवन जल्लाद से किसी भूल की गुंजाइश ना के बराबर होगी. लिहाजा तिहाड़ जेल प्रशासन ये चाहता है कि निर्भया के गुनहगारों को जल्लाद पवन हीं फांसी पर लटकाए.