बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
01-Dec-2019 03:41 PM
DESK:पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट ने अयोध्या में राम रसोई की शुरूआत कर दी है। ट्र्स्ट के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने इसकी रविवार को इसकी शुरुआत की। राम रसोई में रामलला के दर्शन करने वाले भक्तों को यहां नि:शुल्क भोजन मिलेगा।
राम रसोई में पहले दिन कैमूर से मंगाए गए गोविंद भोग और कतरनी चावल से बने भोजन का भोग लगाया गया।इस प्रसाद भोजन की शुभारंभ रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने श्रद्धालुओं को प्रसाद भोजन अपने हाथों से वितरित कर के किया। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान राम जानकी के विवाह पंचमी की विशेष तिथि पर विशेष पूजन हुआ और भगवान राम की अनुमति के बाद राम रसोई का संचालन शुरू किया गया।
आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि राम रसोई और भगवान के भोग की सेवा लगातार चलती रहेगी। महावीर मंदिर ट्रस्ट 10 करोड़ रुपये चंदे के तौर पर राम मंदिर के लिए ऐलान कर चुका है।
सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर का रास्ता साफ होने के बाद बिहार के सीतामढ़ी में चलने वाले सीता रसोई के तर्ज पर राम रसोई की शुरुआत की गयी है। यहां दिन में 500 लोग और रात में 200 लोगों को मुफ्त में भोजन कराया जाता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर कुणाल के मुताबिक राम रसोई के शुरुआती दौर में हर दिन एक हजार से दो हजार लोगों के भोजन कराया जाएगा।बाद में राम भक्तों की बढ़ती संख्या के आधार पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।