ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Home / india / पटना के महावीर मंदिर पर स्वामित्व की लड़ाई हुई तेज, किशोर कुणाल के...

पटना के महावीर मंदिर पर स्वामित्व की लड़ाई हुई तेज, किशोर कुणाल के खिलाफ हनुमानगढ़ी ने खोला मोर्चा

24-Jun-2023 04:41 PM

By First Bihar

DESK: पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पर स्वामित्व की लड़ाई तेज हो गई है। अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के तीनों अखाडों ने आचार्य किशोर कुणाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हनुमानगढ़ी के संतों का आरोप है कि महावीर मंदिर की व्यवस्था पांच रामानंदी अखाड़ा हनुमानगढ़ी से संचालित होती है। आरोप है कि किशोर कुणाल ने महावीर मंदिर की देखरेख में लगे हनुमानगढ़ी के साधु संतों को वहां से निकाल दिया और खुद महावीर मंदिर के संचालक बन गए। 


इतना ही नहीं हनुमानगढ़ी के संतों ने आचार्य किशोर कुणाल पर बिहार के अन्य मंदिरों और उनकी जमीनों को लगत तरीके से हथियाने का भी आरोप लगाया है और इसको लेकर हनुमानगढ़ी में तीनों अनी अखाड़ों की बैठक बुलाने का एलान किया है। इस बैठक में हनुमानगढ़ी के संत सीबीआई और ईडी से मामले की जांच कराने की मांग उठाएंगे। फिलहाल इस बैठक की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। महावीर मंदिर के पूर्व महंत महेंद्र दास ने हनुमानगढ़ी में तीनों अनी अखाड़ों की बैठक होने की पुष्टि की है।


बता दें कि हनुमानगढ़ी और पटना के महावीर मंदिर समिति के बीच का यह विवाद काफी पुराना है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार टकराव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। हनुमानगढ़ी का हमेशा से दावा रहा है कि निर्मोही अनि अखाड़ा, दिगंबर अनी अखाड़ा और निर्वाणी अनी अखाड़ा की स्थापना करने वाले जगतगुरु बलानंदा ने ही पटना में महावीर मंदिर की भी स्थापना की थी और मंदिर में स्थापित दोनों प्रतिमाएं भी जगतगुरु बालानंद के समय की ही हैं। दावा है कि महावीर मंदिर का संचालन अयोध्या हनुमानगढ़ी के जरिए ही होता रहा है। अब इस मामले में तीनों अखाड़ा बैठक कर सामूहिक निर्णय लेंगे।