ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान

Home / india / पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में बड़ा धमाका, हादसे में अबतक 9 लोगों की...

पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में बड़ा धमाका, हादसे में अबतक 9 लोगों की मौत, कई घायल

29-Jul-2023 04:10 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर तमिलनाडु से आ रही है, जहां एक पटाखा फैक्ट्र के गोदाम में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। घटना कृष्णागिरी के पझयापेट्टाई इलाके की है।


बताया जा रहा है शनिवार को पटाखा फैक्टरी के गोदाम में अचानक धमाका होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां पहुंची है। अबतक 20 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है।


हादसे में अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में पटाखा फैक्ट्री के मालिक और उनकी पत्नी समेत अन्य लोग शामिल हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई और धमाका हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है।