ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / india / पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद यात्रियों ने ट्रेन से लगाईं...

पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद यात्रियों ने ट्रेन से लगाईं छलांग, दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन ने सभी को रौंदा

22-Jan-2025 06:01 PM

By First Bihar

big breaking: महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जलगांव के परांदा रेलवे स्टेशन के पास भीषण हादसा हुआ है। पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद अफरा-तफरी मच गयी और अपनी जान बचाने के लिए यात्री ट्रेन से नीचे कूद पड़े। तभी रेलवे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया। भीषण ट्रेन हादसे में 10 लोगों के मौत की बात कही जा रही है। 


बताया जाता है कि कर्नाटक संपर्क क्रांति यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी और पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी। पुष्पक एक्सप्रेस में ब्रेक लगाने के बाद पहियों से धुआं निकलने के बाद किसी ने ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैला दी। जिसके बाद पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद कई यात्रियों ने पुष्पक एक्सप्रेस से छलांग लगा दी। तभी कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दूसरी ट्रैक पर आ गयी और यह बड़ा हादसा हो गया।