LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
10-Apr-2021 11:55 AM
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से सामने आ रही है, जहां चौथे चरण की वोटिंग के दौरान कूचबिहार और दक्षिण 24 परगना जैसे अलग-अलग हिस्सों से हिंसा हुई है.चौथे चरण के चुनाव के दौरान CISF की कथित गोलीबारी के दौरान चार लोगों की मौत हो गई है.
कूच बिहार के सितलकुची इलाके में चुनाव के दौरान हिंसक झड़प हुई है और इसके दौरान फायरिंग भी की गई है. कूचबिहार में हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतको में एक आनंद बर्मन शामिल है. आनंद बर्मन के घरवालों का कहना है कि वह बीजेपी का समर्थक था, जबकि टीएमसी दावा कर रही है कि वो उनकी पार्टी का समर्थक था.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि सीतलकूची में CISF ने अपने ऊपर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर गोलियां चलाई, जिसमें चार लोग मारे गए. इससे पहले कूचबिहार जिले में ही एक मतदान केंद्र के बाहर अज्ञात लोगों ने शनिवार को पहली बार वोट डालने आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
बंगाल में चौथे चरण की वोटिंग के दौरान कूचबिहार और दक्षिण 24 परगना जैसे अलग-अलग हिस्सों से हिंसा हुई है. हुगली के चुंचुरा सीट से बीजपी की उम्मीदवार की गाड़ी पर स्थानीय लोगों ने हमला किया है. लॉकेट चटर्जी को इस दौरान हाथ में चोट लगी है. हमले का आरोप टीएमसी समर्थकों पर लगा है.