अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Jan-2020 11:13 AM
DELHI: परीक्षाओं का सीजन आने वाला है, लिहाजा बच्चों के साथ-साथ उनके पैरेंट्स भी परीक्षा को लेकर टेंशन में है. इसी तनाव को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 'परीक्षा पर चर्चा' प्रोग्राम में भाग लिया. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए छात्रों से बातचीत की. परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पीएम मोदी एक दोस्त की तरह छात्रों से मुखातिब हुए. उन्होंने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि 'उनका यह दोस्त एक बार फिर उनके सामने है.' पीएम ने छात्रों को 2020 के दशक की अहमियत समझाई. उन्होंने कहा कि यह दशक हिंदुस्तान के लिए बहुत अहम है, इस दशक में देश जो भी करेगा, उसमें 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का सबसे ज्यादा योगदान होगा.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'आपके माता-पिता का बोझ भी मुझे हल्का करना चाहिए जो काम आपके माता-पिता करते हैं, मैं भी सामूहिक रूप से कर लूं. मैं भी तो आपके परिवार का सदस्य हूं.' इस दौरान पीएम ने बच्चों से पूछा क्या वह उनके लिए बोझ तो नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ #Withoutfilter के साथ चर्चा करता हूं. पीएम से एक छात्र ने सवाल किया कि क्या परीक्षा का अंक ही सबकुछ है, इस पर पीएम ने कहा, 'कोई परीक्षा पूरी जिंदगी नहीं है बल्कि एक पड़ाव है. हमें इसे पूरे जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव मानना चाहिए. मां-बाप से मैं प्रार्थना करना चाहता हूं कि ये नहीं तो कुछ नहीं का मूड नहीं बनाना चाहिए. कुछ न हुआ तो जैसे दुनिया लुट गई, ये सोच आज के युग में उपयुक्त नहीं है. जीवन के किसी भी क्षेत्र में जा सकते हैं.'
छात्रों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर व्यक्ति को मोटिवेशन या डिमोटिवेशन से गुजरना पड़ता है. जब चंद्रयान जा रहा था तो हर कोई जाग रहा था, जब असफल हुआ तो पूरा देश डिमोटिवेट हो गया था. जब मैं चंद्रयान लॉन्च पर था तो लोगों ने मुझे कहा था कि वहां नहीं जाना चाहिए, क्योंकि पास होना पक्का नहीं है. तो मैंने कहा कि इसलिए मुझे जाना चाहिए. जब चंद्रयान फेल हुआ तो मैं चैन से बैठ नहीं पाया, सोने का मन नहीं कर रहा था. हमारी टीम कमरे में चली गई थी, लेकिन बाद में मैंने सभी को बुलाया. सुबह सभी वैज्ञानिकों को इकट्ठा किया, उनके सपनों की बातें की. उसके बाद पूरे देश का माहौल बदल गया, ये पूरे देश ने देखा है. हम विफलता में भी सफलता की शिक्षा पा सकते हैं.