BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
28-Sep-2025 05:58 PM
By First Bihar
DESK: स्कूल में काम नहीं करने की सजा प्रिसिंपल ने एक मासूम बच्चे को दी। बच्चे को उल्टा लटकाया गया और डांट फटकार लगाने के लिए प्रिसिंपल ने ड्राइवर को बुलाया। प्रिसिंपल के आदेश के बाद ड्राइवर ने बच्चे को कमरे में ले जाकर खिड़की में रस्सी के सहारे उसे उल्टा लटका दिया। जिसके बाद बच्चे को बेरहमी से पीटा भी गया। यही नहीं इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
घटना हरियाणा के पानीपत की है जहां प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटा गया। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह स्कूल का काम करके नहीं गया। जब बच्चे की पिटाई का विडियो वायरल हुआ तब परिजन ने प्रिसिंपल से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि वो इस संबंध में कुछ भी नहीं जानती है। जिसके बाद परिजन ड्राइवर के घर गये तो वो वहां नहीं मिला तब परिजन सीधे थाने पहुंच गये और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कराया।
वहीं स्कूल प्रिंसिपल का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक छात्र को थप्पड़ मारती हुई दिख रही है। प्रिंसिपल का कहना है कि उसने 2 सगी बहनों के साथ बुरा बर्ताव किया था इसलिए छात्र के परिवारवालों को बताकर सजा दी गई। मुखीजा कॉलोनी में रहने वाली डोली नामक महिला ने बताया कि उनके 2 बच्चे हैं। जिनमें बड़ा बेटा 7 साल का है, वह विराट नगर स्थित सरिजन पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है। इसी साल उसका एडमिशन हुआ था।
शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गयी। इस वीडियो में उनके बेटे को स्कूल की क्लास में खिड़की से बांध कर उल्टा लटकाया गया थ। वीडियो के दूसरे हिस्से में 2 छोटे बच्चों पर प्रिसिंपल थप्पड़ों की बरसात करती नजर आ रही है। इन दोनों बच्चों को अन्य छात्रों के सामने पीटा गया। वीडियो देखने के बाद पति-पत्नी दोनों स्कूल पहुंचे और प्रिसिंपल रीना को यह वीडियो दिखाया। तब प्रिसिंपल ने कहा कि इस वीडियो के बारे में वो कुछ नहीं जानती।
उन्होंने इतना जरूर कहा कि आपका बेटा 13 अगस्त को काम नहीं कर के आया था। स्कूल में मेल टीचर नहीं होने की वजह ड्राइवर अजय को छात्र को डांटने को कहा था। वही बच्चे ने बताया कि स्कूल का ड्राइवर अजय अंकल ने रस्सी से बांधकर उसे खिड़की से उल्टा लटका दिया था। इस दौरान उसे खूब थप्पड़ भी मारा। यही नहीं उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। अजय ने अपने दोस्तों को भी वीडियो कॉलिंग कर पिटाई का विडियो दिखाने लगा।