मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
26-Nov-2020 10:52 AM
DESK: दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर शादी करने के लिए पहुंचा हुआ था, लेकिन जयमाल से पहले पुलिस ने दूल्हे को गिफ्तार कर लिया. इस दौरान दुल्हन देखती रह गई और सभी हैरान हो गए. यह मामला पंचकूला के सेक्टर 10 की है.
बताया जा रहा है कि इंदिरा कॉलोनी का रहने वाला प्रद्युमन दूल्हा बन घोड़ी पर सवार बैंड बाजा बारात के साथ विवाह स्थल पहुंच गया था. कुछ देर मे जयमाल होने वाला था. लेकिन इस दौरान ही पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने गाड़ी में बैठाया और लेकर थाना पहुंच गई. इस दौरान दूल्हे का पिता छोड़ने की गुहार लगता रहा. लेकिन पुलिस ने नहीं छोड़ा. शादी का माहौल में सन्नाटा हो गया. शादी नहीं हो पाई.
सैलून मालिक पर हमला का आरोप
जिस दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उस पर सैलून मालिक पर हमला करने का आरोप लगा है. पुलिस ने बताया कि 23 नवंबर को सेक्टर-15 में हुई घटना में जिस चाकू का इस्तेमाल किया गया था, वह चाकू प्रद्युमन ही लेकर आया था. पुलिस जांच में पता चला है कि प्रद्युमन के दोस्त कार्तिक ने चाकू मारा था और चाकू प्रद्युमन ने दिया था.