अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
09-Oct-2023 12:37 PM
By First Bihar
DESK: भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग की तरफ से इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम, तेलंगानाऔर छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया है।
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक मध्य प्रदेश में 17 नबंबर, मिजोरम में 7 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में एक-एक चरण में जबकि, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इन सभी पांच राज्यों में मौजूदा सरकारों का कार्यकाल साल 2024 से पहले खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश की 230, राजस्थान की 200, तेलंगाना की 119, छत्तीसगढ़ की 90 और मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।
पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि सभी पांच राज्यों में 60.2 लाख नए मतदाता बने हैं। जिसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 8.2 करोड़ है और महिला मतदाताओं की संख्या 7.8 करोड़ हैं। पांच राज्यों को कुल 679 विधानसभा सीटें हैं। जिनपर चुनाव के लिए 1.77 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 17 अक्टूबर को वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। बुजुर्ग मतदाता घर से ही मतदान कर सकेंगे, इसके लिए उन्हें एक फॉर्म अप्लाई करना होगा।