ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Home / india / रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था...

रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर

पलामू के बैरिया चौक में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। इमारत में कथित तौर पर 60 सिलेंडर अवैध रूप से रखे थे। धमाके में चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

16-Mar-2026 05:13 PM

By First Bihar

DESK: झारखंड के पलामू जिले में एक मकान में एलपीजी सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा टाउन थाना क्षेत्र के बैरिया चौक इलाके में हुआ, जहां एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे होने की बात सामने आई है।


मिली जानकारी के अनुसार, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर कथित तौर पर 50 से 60 एलपीजी सिलेंडर अवैध रूप से जमा किए गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।


मेदनीनगर के एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि ब्लास्ट में 20 से 30 वर्ष की उम्र के चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, विक्रम सिंह और आलोक कुमार के रूप में हुई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों को लगाया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एलपीजी सिलेंडर अवैध रूप से जमा किए गए थे। हालांकि विस्फोट का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त घायल युवक किसी काम से इमारत में मौजूद थे। अचानक सिलेंडर फटने के बाद आग तेजी से फैल गई और पूरे इलाके में धुआं भर गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस जगह सिलेंडर रखे थे, वहां से काफी देर तक गैस रिसाव की तेज गंध आ रही थी।


रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ। लोगों के अनुसार करीब तीन से चार बार धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद इमारत से आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग की चपेट में आए चारों लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन वे बुरी तरह झुलस चुके थे।


इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस को शक है कि शहर में गैस की कमी के कारण यहां सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भरने का काम किया जा रहा था और इसी दौरान दबाव बढ़ने से यह विस्फोट हुआ।