शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
12-Mar-2026 03:41 PM
By First Bihar
DESK: शादी के बाद भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार अचानक बीमार पड़ गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में बीमार लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में पुरुष के साथ-साथ बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।
मामला झारखंड के पलामू जिले का है। जहां भोज का खाना खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इस बात की सूचना मिलने के बाद सिविल अस्पताल के सर्जन बीमार लोगों का इलाज करने पहुंचे। मामला पलामू जिले के सरबतवा इलाके का है।
सरबतवा में बुधवार को शादी के बाद भोज का खाना खाने गए करीब 150 लोग बीमार हो गए। बारात जाने से पहले बोहिता गांव में भोज का आयोजन किया गया था। एक-एक कर भोज खाये लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।
भारी संख्या में लोगों के अस्पताल पहुंचने से वहां भी अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इलाज के लिए बेड भी कम पड़ गये। किसी तरह बीमार मरीजों का इलाज शुरू किया गया। सिविल सर्जन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। मरीजों के इलाज में डॉक्टर की टीम लगी हुई है।