डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या
22-Jul-2023 12:44 PM
By First Bihar
DESK: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और नोएडा के रहने वाले सचिन की लव स्टोरी की चर्चा पूरे देश में हो रही है। कल दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं और आज खबर आ रही है कि सीमा हैदर और सचिन की तबीयत बिगड़ गई है और दोनों का घर में ही इलाज कराया जा रहा है। घर पर ही दोनों को ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है।
दरअसल, नोएडा के सचिन और सीमा हैदर की लवस्टोरी की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। कोरोना काल के समय पबजी गेम खेलने के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। सीमा और सचिन नेपाल के एक मंदिर में पहुंचे और दोनों ने शादी रचा ली। शादी के बाद सीमा पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत पहुंच गई और नोएडा में सचिन के साथ रहने लगी।
इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी की चर्चाएं तेज हुईं और आशंका जताई गई कि सीमा पाकिस्तानी जासूस है। इसके बाद यूपी एटीएस सीमा हैदर से लगातार पूछताछ कर रही है और उसके पाकिस्तान कनेक्शन को खंगाल रही है। एटीएस की छानबीन में यह बात सामने आई कि सीमा हैदर का भाई और चाचा पाकिस्तानी सेना में हैं। सीमा और सचिन से यूपी एटीएस पूछताछ कर चुकी है। यूपी एटीएस के सवालों के जवाब में सीमा हैदर ने कहा है कि उसने कोई भी बात नहीं छिपाई है।
बता दें कि शुक्रवार को सीमा हैदर और सचिन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वायरल हो रहीं तस्वीरों में सीमा हिंदू परिधान में सचिन के साथ नजर आ रही है। तस्वीरों में उनके चार बच्चे भी साथ दिखे थे। पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर ने राष्ट्रपति से भारत की नागरिकता देने की मांग की है। अब खबर है कि सीमा और सचिन की तबीयत अचानक खराब हो गई है और दोनों का इलाज चल रहा है। सीमा से एक वकील ने भी घर पहुंचकर मुलाकात की है।