मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
22-Mar-2023 08:44 AM
By First Bihar
DESK: अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में मंगलवार रात 6.5 तीव्रता का भूकंप आया. अफगानिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान और भारत तक महसूस किए गए. पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप की वजह से काफी नुकसान भी हुआ है. इस भूकंप के झटके से अफगानिस्तान में लगभग 10 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं पाकिस्तान में 2 महिला समेत 9 लोग की मौत हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में 160 लोग घायल बताया जा रहा है.
हालांकि भूकंप से यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. बता दें रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की गई. जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक घर की छत गिरने से एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए. पाकिस्तान के भूकंप के झटके इतने जबरदस्त थे कि लोग दहशत में सड़कों पर निकल आए.
वही अफगानिस्तान में आंतरिक मामलों के कार्यवाहक मंत्री सिरजाउद्दीन हक्कानी ने सभी 34 प्रांतों के राज्यपालों और देश भर के पुलिस प्रमुखों से भूकंप से प्रभावित सभी लोगों की मदद करने और उनका सहयोग करने का निर्देश दिया है. बता दें कि रात में भूकंप के झटके अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, इस्लामाबाद और लाहौर सहित कई पाकिस्तानी शहरों में महसूस किए गए.
बता दें कि मंगलवार देर रात पाकिस्तान के अलावा भारत, अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.