बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
03-May-2025 12:10 PM
By First Bihar
Pahalgam Attack BBC Coverage : जम्मू-कश्मीर के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए, बल्कि BBC की रिपोर्टिंग पर भी आपत्ति जताई है।
भारत को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की पक्षपाती रिपोर्टिंग कोई नई बात नहीं है। BBC, New York Times और Al Jazeera जैसे मीडिया संस्थान अक्सर भारत के आंतरिक मामलों में "selective narrative" और "anti-India agenda" के आरोपों का सामना करते हैं। चाहे वह कश्मीर मुद्दा हो, किसान आंदोलन, नागरिकता संशोधन कानून (CAA) या हाल ही में पहलगाम आतंकी हमला — इन मीडिया संस्थानों की भाषा और रिपोर्टिंग शैली में भारत विरोधी झुकाव स्पष्ट रूप से देखा गया है।
सरकार और कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह रिपोर्टिंग तथ्यों से परे जाकर भारत की छवि खराब करने का प्रयास करती है। इसी कारण भारत सरकार ने हाल ही में BBC इंडिया को चेतावनी दी और 16 पाकिस्तान-समर्थित यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया जो झूठा और भ्रामक कंटेंट फैला रहे
बता दे कि बीबीसी द्वारा प्रकाशित एक लेख का शीर्षक “Pakistan suspends visas for Indians after deadly Kashmir attack on tourists” को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे भारत की छवि धूमिल करने वाला और पाकिस्तान समर्थक बताया। एक सोशल मीडिया यूजर ने इसे भ्रामक और गलत तरीके से पेश करते हुए भारत का हत्यारा बताए जाने की बात कही थी। इतना ही नहीं, बीबीसी ने आतंकवादी के लिए ‘आतंकवादी’ के बजाए ‘उग्रवादी’ शब्द का प्किलिखा था। इसको लेकर भी भारत सरकार ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए हैं।
इस रिपोर्ट में 'आतंकवादी' शब्द की जगह 'उग्रवादी' शब्द का उपयोग किए जाने को लेकर भी सरकार ने आपत्ति जताई। भारत सरकार ने BBC इंडिया प्रमुख जैकी मार्टिन को चेतावनी पत्र जारी किया है और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की आवश्यकता पर जोर दिया है।
इंटरनेट पर फैलाया जा रहा भ्रम
हमले के बाद पाकिस्तान समर्थित कई यूट्यूब चैनल्स और मीडिया आउटलेट्स ने भारत-विरोधी प्रचार तेज कर दिया। जवाब में भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। इनमें डॉन, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज जैसे बड़े चैनल शामिल हैं।