बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
02-May-2025 09:43 AM
By First Bihar
Pakistan Airspace: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध और भी ज्यादा खराब बने हुए हैं। पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के दरवाजे बंद कर दिए हैं।
ऐसे में भारतीय एयरलाइन्स, जो कि अपनी ज्यादातर उड़ाने यूरोप के लिए भरती हैं, अपने ईंधन खर्चों में बढ्ढोत्तरी और उड़ान अवधि में लगने वाले समय के हिसाब से अपने नुकसान का आंकलन और उसके हिसाब से तैयारी कर रही हैं। बता दे कि इससे पहले पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइन कंपनियों के लिए लंबे समय तक हवाई क्षेत्र तब बंद किया था, जब भारत ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक का दावा किया था.एक रिपोर्ट्स के अनुसार भारत को करीब 900 करोड़ का नुकसान हुआ था.लिहाजा साल 2019 में 27 फ़रवरी से लेकर 16 जुलाई के बीच भारतीय हवाई जहाज़ों को पाकिस्तानी एयरस्पेस से अलग दूसरे रास्तों से गुज़रना पड़ा था.
रॉयटर्स ने एयर इंडिया द्वारा सरकार को लिए एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि 27 अप्रैल को एयर इंडिया ने भारत सरकार से पाकिस्तानी एयरस्पेस को बंद किए जाने के प्रभाव से निपटने के लिए सब्सिडी मॉडल लागू करने का अनुरोध किया है। एयर इंडिया का अनुमान है कि पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने से हर साल लगभग 591 मिलियन डॉलर का नुकसान होगा। इसको कम करने के लिए और उड़ानों को प्रभावित होने से बचाने के लिए सब्सिडी एक अच्छा और उचित विकल्प है और जब हालात में सुधार हो जाएंगे तो सब्सिडी को हटाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पत्र को लेकर एयर इंडिया ने कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है और न ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से इस पर कोई जवाब दिया गया है।
आपको बता दें कि एयर इंडिया को पिछले कुछ समय से टाटा समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है। फिलहाल यह कंपनी बदलाव के दौर से गुजर रही है। हालांकि बोइंग और एयरबस से जेट डिलीवरी में देरी की वजह से इसका बदलाव पहले ही प्रभावित हो चुका है। एयर इंडिया ने 2023-2024 में 520 मिलियन डॉलर का घाटा दर्ज किया था, जबकि वित्त वर्ष 2023-2024 में 520 मिलियन डॉलर का शुद्ध घाटा दर्ज किया था, जिसमें कुल बिक्री 4.6 बिलियन डॉलर रही। वहीँ भारत में 26.5 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ, एयर इंडिया यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के लिए सबसे ज्यादा उड़ान भरती है और यह विमान अक्सर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को पार करते हैं।