ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम हमले का पहला वीडियो आया सामने, ग्राउंड में लोगों...

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम हमले का पहला वीडियो आया सामने, ग्राउंड में लोगों पर गोलियां बरसाते दिखे आतंकी

Pahalgam Terrorist Attack: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है. वीडियों में दिख रहा है कि आतंकबादी लोगों को बैठाकर उनके ऊपर गोलियां बरसाते दिख रहे हैं.

24-Apr-2025 12:49 PM

By FIRST BIHAR

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले की घटना से पूरा देश गमगीन है। सभी मंच से इस घटना की निंदा हो रही है। इसी बीच आतंकी हमले का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में साथ तौर पर देखा जा सकता है कि आतंकवादी खुलेआम लोगों पर गोलियां बरसा रहे हैं। इस दौरान आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर जान ले ली जबकि कई लोग घायल हैं।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकवादियों ने स्थानीय कश्मीरी आतंकियों के साथ साथ कुछ स्थानीय लोगों की मिलीभगत से हमले से पहले रकी की थी। हमले के लिए बैसरन को इसलिए चुना गया क्योंकि इस इलाके में सुरक्षाबल की तैनाती नहीं थी। आतंकवादी बॉडीकैम पहने हुए थे। हमलावरों ने हमले की वीडियो शूट किया। आतंकवादियों ने पहले महिलाओं और पुरुषों को अलग किया और फिर चुन-चुनकर गोली मारी।


इस घटना में कुछ लोगों के पास से गोली गुजरी। जांच में यह बात सामने आई है कि इस इलाके को हमले के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि यहां राहत पहुंचने में समय लगता और अधिक से अधिक लोगों की जान इस हमले में जाती। छिपने के लिए आतंकवादियों ने घने जंगल में ठिकाने बना रखे थे और संभावना जताई जा रही है कि स्थानीय आतंकवादियों की मदद से उन्होंने अपनी लोकेशन बदल की है।


बता दें कि पहलगां में 22 अप्रैल की शाम आतंकवादियों ने अचानक बैसारन घाटी इलाके में हमला बोल दिया था। इस हमले में 26 लोगों को उनका घर्म पूछकर गोली मारी गई। 15 से अधिक लोग गोली लगने से घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस घटना से पूरे देश सदमें में है।