ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Pahalgam Terror Attack: रूस की अपने नागरिकों को सलाह, “पाकिस्तान की यात्रा न...

Pahalgam Terror Attack: रूस की अपने नागरिकों को सलाह, “पाकिस्तान की यात्रा न करें”, भारत-पाक के बीच तनाव से पूरी दुनिया अलर्ट

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढे तनाव के बाद पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है. अब रुस ने अपने नागरिकों से अपील की है कि वे पाकिस्तान से दूर रहें.

25-Apr-2025 07:45 PM

By First Bihar

Pahalgam Terror Attack: इस्लामाबाद, पाकिस्तान में स्थित रुसी दूतावास ने अपने देश के नागरिकों के लिए एक सलाह जारी की है. जहाँ उन्हें पाकिस्तान की यात्रा न करने को कहा गया है. पहलगाम हमले के बाद लगातार एक से बढ़कर एक ख़बरें सामने आ रही हैं, जिससे यह साफ़ अंदेशा लगाया जा सकता है कि जल्द ही भारत पहलगाम आतंकी हमले का बदला क्रूरता पूर्वक लेने वाला है.


रूस की यह चेतावनी एक बड़े तूफ़ान के आने की पुष्टि करती है. इससे पहले आईएनएस विक्रांत और सूरत का अरब सागर में तैनात किया जाना. पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम देना और सिंधु जल संधि को रद्द करना पहले ही यह संकेत दे चुका है कि आने वाला समय पाकिस्तानी आतंकियों के लिए बेहद कष्टदाई होने जा रहा.


उधर खबर यह भी आ रही कि बलूचिस्तान लड़ाकों ने कई पाकिस्तानी सनिकों को जहन्नुम में भेज दिया है. पाकिस्तान की चिंता इन लगातार हो रही घटनाओं ने बढ़ा दी है. इधर बिहार में PM मोदी ने भी भाषण देते हुए यह साफ़ कर दिया है कि इस बार बदला ऐसा होगा जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी. पूरी दुनिया इस बात की गवाही देगी कि भारत अपने नागरिकों के अपनी धरती पर मारे जाने के बदले दुश्मनों का क्या हश्र करता है.


भारत के अलग-अलग राज्यों से पहले ही पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़कर जाने का आदेश जारी कर दिया गया है. अब देखना होगा कि आने वाले एक-दो दिनों में भारत की तरफ से क्या जवाबी कार्रवाई की जाती है. हो सकता है कि इसमें थोडा और भी वक्त लग जाए. इस हमले का बदला ऐसे समय और स्थान पर लिया जाएगा जिसकी कल्पना शायद किसी ने भी न की होगी, ऐसा हम पूर्व में भी देख चुके हैं.


उधर पड़ोसी मुल्क में दहशत का माहौल है. उनकी सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं और नागरिक बेहद चिंतित, बिल्कुल चोर की दाढ़ी में तिनके वाला माहौल है. इन लोगों को पता है कि उनके संरक्षण में पनपे जिन आतंकियों ने क्रूरता पूर्वक से इस घटना को अंजाम दिया है, उसका बदला भीषण तरीके से लिया जाएगा. आने वाला समय संकट भरा होने वाला है, जाहिर है उनके लिए को इस कायराना हमले के पीछे थे.