ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Pahalgam Terror Attack: FIR के बाद नेहा सिंह राठौर ने फिर उगला जहर,...

Pahalgam Terror Attack: FIR के बाद नेहा सिंह राठौर ने फिर उगला जहर, प्रधानमंत्री मोदी को दे दी सीधी चुनौती

Pahalgam Terror Attack: अपने ऊपर विभिन्न धाराओं में मुकदमें दर्ज होने के बाद नेहा सिंह राठौर ने फिर से वीडियो जारी कर मोदी सरकार पर हमला बोला है. उनका कहना है कि सरकार असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है.

28-Apr-2025 01:58 PM

By First Bihar

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार से बेबाक अंदाज में सवाल पूछने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर रविवार को लखनऊ में विभन्न धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है. इसके बाद भी नेहा सिंह राठौर झुकने को तैयार नहीं हैं, केस दर्ज होने के बाद इस महिला ने एक और वीडियो अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है.


इस वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं कि “पहलगाम हमले के बाद सरकार ने क्या किया? मेरे ऊपर FIR? लोकतंत्र में सवाल पूछना गलत है? अगर इतनी ही दिक्कत है तो सत्ता छोड़ें और विपक्ष में जाकर बैठें. मेरे ऊपर FIR करने से क्या होगा? दम है तो आतंकियों के सिर लेकर आईये.” बताते चलें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नेहा सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लिया था.


news image


उन्होंने नरेंद्र मोदी से सवाल पूछते हुए कहा कि “जब आतंकी पहलगाम में निर्दोषों को मार रहे थे उस वक्त चौकीदार साहब आप क्या कर रहे थे?” इधर FIR होने के बाद नेहा सिंह राठौर ने साफ जाहिर कर दिया है कि वह यूं ही सरकार से सवाल पूछती रहेंगी. उन्होंने कहा कि “भाजपा देश नहीं है, और प्रधानमंत्री भगवान नहीं. लोकतंत्र में आलोचना भी की जाएगी और सवाल भी पूछे जाएँगे.”


भाजपा पर हमला बोलते हुए आगे नेहा सिंह राठौर ने कहा है कि “इन लोगों को बस एक ही काम आता है. किसी ने विरोध में कुछ बोला तो बस नोटिस भेज दो, केस दर्ज करवा दो, नौकरी से निकलवा दो.” बता दें कि नेहा सिंह राठौर पर FIR दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो भाग में बंट गए हैं. एक वर्ग है जो नेहा सिंह राठौर को सही ठहरा रहा है और केस दर्ज होने का विरोध कर रहे तो वहीं एक और वर्ग भी है जो इस लोकगायिका के विरोध में है और उन पर हुए इन मुकदमों को जायज ठहरा रहे.