बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
24-Apr-2025 08:21 PM
By First Bihar
Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए कायराना आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पूरे देश में आक्रोश है. इस हमले में दर्जन भर लोग घायल हो गए. पहलगाम घूमने गए पर्यटकों में 11 लोगों का समूह ऐसा भी था, जो ढाबे वाले की गलती की वजह से बच गए. ये सभी केरल के रहने वाले बताए जाते हैं. दोपहर के इनके लंच में ढाबे वाले ने गलती से नमक ज्यादा डाल दिया था.
जिसके बाद वह दोबारा लंच तैयार करके देने की जिद पर अड़ गया. इसी क्रम में इस समूह को देर हुई और ये आतंकियों की गोली का शिकार होने से बच गए. परिवार के इस ग्रुप में लावन्या, उसके पति, तीन बच्चे, सास-ससुर, चचेरी बहन और उनका परिवार शामिल था. लावन्या ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि हम लोगों ने पहलगाम के लिए दो दिन की ट्रिप की योजना बनाई क्योकि हम इस जगह को अच्छी तरह से एक्सप्लोर करना चाहते थे.
हम ऊपर की तरफ जा रहे थे और घटना की जगह से 2 किलोमीटर दूर थे. इसी बीच हम एक ढाबे पर लंच करने के लिए रुके. ढाबे वाले ने मटन में नमक ज्यादा डाल दिया था. जिसके बाद वह दोबारा ऑर्डर तैयार करने लगा. मेरे पति ने भी इस दौरान कहा कि आज तो लंच करके ही यहाँ से निकला जाएगा. जब हम दोबारा लंच करने बैठे तो हमने 10-20 घोड़ों को नीचे की तरफ भागते देखा.
पहले तो हमें लगा कि यह शायद भूस्सखलन की वजह से होगा. हमने फिर धीरे-धीरे ऊपर की ओर जाने का फैसला किया मगर नीचे आ रहे कुछ वाहनों में बैठे लोगों ने हमें ऊपर ना जाने की सलाह दी. किसी ने हमें बताया कि CRPF और पर्यटकों के बीच बहस हो गई है. कुछ देर बाद हमने ऊपर से एक महिला को CRPF के साथ आते देखा, वह रो रही थी. हम समझ गए कि कुछ तो गड़बड़ है. हमने इसके बाद ऊपर ना जाने का फैसला किया. नीचे आकर जब हमने न्यूज देखा तो हमें समझ में आया कि हम लोग कितने भाग्यशाली थे.
बताते चलें कि ढाबे वाली की गलती और पति की जिद ने लावन्या और उनके साथ 10 लोगों की जान बचा ली. अनजाने में ही सही. फिलहाल लावन्या और उनका यह परिवार श्रीनगर से केरल के लिए रवाना हो चुके हैं.