ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Pahalgam Terror Attack: “सरकार इजाजत दे तो भारत का मुसलमान पाकिस्तानियों को घर...

Pahalgam Terror Attack: “सरकार इजाजत दे तो भारत का मुसलमान पाकिस्तानियों को घर में घुसकर मारेगा” : AIIA अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान

Pahalgam Terror Attack: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन प्रेसिडेंट साजिद रशीदी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर सरकार आदेश दे तो भारत का मुसलमान इन पाकिस्तानियों को घर में घुसकर सबक सिखाएगा और बताएगा कि जिहाद किसे कहते हैं.

26-Apr-2025 07:53 PM

By First Bihar

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश भर में आक्रोश है, इसे लेकर सभी के मन में बस एक ही सवाल है कि भारत की सरकार इन दुर्दांत आतंकियों के कुकृत्य का बदला कब और कैसे लेगी. इसी बीच इंडिया ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मौलाना साजिद रशीदी ने एक बड़ा बयान देते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी है और कहा है कि “वे सुधर जाएं या भारत का मुसलमान उन्हें वहां आकर सुधार देगा.”


अपने एक साक्षात्कार में पाकिस्तान को लेकर बात करते हुए साजिद ने कहा है कि “खून किसका बहेगा ये तो वक्त बताएगा, अभी तो आप पर जो पानी का सर्जिकल स्ट्राइक हुआ है, जिसकी वजह से आप पानी की एक-एक बूँद को तरसोगे उसके बारे में सोचो. पकिस्तान में इतना दम नहीं है कि वो हिंदुस्तान की तरफ आँख उठाकर भी देख सके.”


“पहले यह मुल्क अपने हालात ही सुधार ले, वहां गृह युद्ध इस कदर है कि सिया-सुन्नी के मस्जिदों में बम फूट रहे हैं. एक-दूसरे को ही ये लोग फूटी आँख नहीं सुहाते और जितना ये लोग जिहाद के नाम पर उन्माद फैला रहे हैं, उन्हें मैं यह संदेश देना चाहूँगा कि या तो अपने ये काम बंद कर दो, वरना हिंदुस्तान का मुसलमान तुम्हारी इस गतिविधि को ख़त्म करने के लिए तैयार बैठा है.”


इस विषय पर बात करते हुए साजिद रशीदी ने आगे कहा है कि “भारत सरकार की इजाजत की देर है, सरकार अगर हमें आदेश दे तो हम पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे इनको, फिर देखेंगे जिहाद किसे कहते हैं”. बताते चलें कि मौलाना साजिद के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है. विशेषकर पाकिस्तानियों में. इन लोगों को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके ही धर्मं का कोई मौलाना उन्हें इस कदर धमकी दे सकता है.


जाहिर है कि भारत सरकार कभी इस तरह की इजाजत भारतीय मुसलामानों को नहीं देगी. पाकिस्तानियों को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ही काफी है. हां, यह जानकर अच्छा जरूर लगा कि पूरा देश पाकिस्तान संरक्षित इन आतंकियों के खिलाफ गुस्से में है और बदले की आग में जल रहा, चाहे फिर वह हिंदू हो या फिर मुसलमान.