ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Pahalgam Terror Attack: नेपाल में पाकिस्तानी दूतावास के सामने जमकर हुआ विरोध, आतंकियों...

Pahalgam Terror Attack: नेपाल में पाकिस्तानी दूतावास के सामने जमकर हुआ विरोध, आतंकियों को जड़ से ख़त्म करने की उठी मांग

Pahalgam Terror Attack: नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित पाकिस्तानी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है, जहाँ पाकिस्तानी आताकियों के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं और इन आतंकियों के जड़ों को कुचलने की मांग उठाई जा रही है.

26-Apr-2025 01:50 PM

By First Bihar

Pahalgam Terror Attack: काठमांडू, नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ, पाकिस्तानी दूतावास के बाहर नेपाल के हिंदू नागरिकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है. इस दौरान ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे तो लगाए ही गए, साथ ही पाकिस्तानी आतंकियों को चुनचुन कर फांसी पर चढाने की अपील की गई. हिंदू विरोधी आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए जरुरी से जरुरी कदम उठाने की मांग की गई.


बताते चलें कि पहलगाम हमले में निर्दोष पर्यटकों के मारे जाने के बाद विश्व भर में रह रहे हिन्दुओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है. केवल यही नहीं यहूदियों ने भी इसे लेकर गुस्सा जाहिर किया है और ऐलान किया है कि भारत के इन आतंकियों के खिलाफ लड़ाई में वे हर तरह से साथ हैं. अमेरिका और इजरायल जैसे देशों ने पहले ही भारत के समर्थन की बात कह दी है.


इधर भारत में भी तमाम नागरिक बदले की आग में जल उठे हैं. उनकी मांग है कि पाकिस्तान समर्थित इन आतंकियों को जड़ से ख़त्म किया जाए, ताकि आने वाले समय में इस तरह की कोई भी कदम उठाने से पहले उनकी रूह काँप उठे. भारत से पहले ही पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द से जल्द दफा हो जाने का अल्टीमेटम दे दिया गया है.


पूरे विश्व में इस बात को लेकर चर्चा है कि आने वाले 1-2 दिनों में भारत की तरफ से कोई बहुत बड़ा एक्शन लिया जा सकता है. भारतीय नेवी पहले ही हरकत में आ चुकी है और अरब सागर में हलचल मची हुई है. उधर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी सत्ता में बैठे आकाओं और आर्मी में खौफ है कि न जाने कब किस ओर से उनकी बर्बादी शुरू हो जाएगी. विशेषज्ञ इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार पाकिस्तानियों की बर्बादी की कहानी समुद्र से शुरू होगी. हालांकि इस बारे में सटीक जानकारी किसी के भी पास नहीं है.