बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
23-Apr-2025 10:30 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Pahalgam terror attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। पहलगाम आतंकी हमले में मरने वाले लोगों में यूपी, महाराष्ट्र, बंगाल, कर्नाटक, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा के लोग शामिल हैं। आतंकियों ने इस हमले में केवल उन लोगों को टारगेट किया जो अपने परिवार के साथ घूमने गए थे। आतंकियों ने लोगों के नाम पूछ-पूछकर गोली मारी।
वहीं आतंकी हमले के बाद दिल्ली, मुंबई और यूपी में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख पर्यटन केंद्रों और सीमा चौकियों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस को विशेष रूप से धार्मिक स्थलों पर सतर्क रहने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस को पर्यटन स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस सूत्र ने इस संबंध में जानकारी दी है।
वहीं मुंबई में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जयपुर और अमृतसर में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। यूपी पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों और जिलाधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने का आदेश जारी किया है। अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। डीजीपी ने सभी जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर देहरादून में भी अलर्ट कर जारी किया गया है और पूरे जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पहलगाम अटैक..2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला बताया जा रहा है।