ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Pahalgam Terror Attack: आतंकियों के बचाव में उतरी कांग्रेस, वाड्रा से लेकर मणिशंकर...

Pahalgam Terror Attack: आतंकियों के बचाव में उतरी कांग्रेस, वाड्रा से लेकर मणिशंकर अय्यर तक, जानें किसने क्या कहा

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद देश 2 भाग में बंट चुका है, एक तरफ वो हैं जिनका खून बदले की आग में जल रहा, दूसरी तरफ विपक्ष के कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनके बयान आतंकियों के समर्थन में प्रतीत होते हैं.

28-Apr-2025 06:06 PM

By First Bihar

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद से भारत में कुछ भी पहले जैसा नहीं रहा. देश के नागरिकों का खून बदले के लिए खौल रहा है. सरकार से जल्द बड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही. हालांकि, सरकार ने कई कदम उठाए भी हैं लेकिन ये सब बस ट्रेलर हैं देश के नागरिकों को कुछ बड़ा एक्शन चाहिए. आखिर बात ही वैसी थी. इस कुकृत्य के पीछे जो भी हैं, उन्हें जरुरी सबक सिखाना तो बनता है.


इस बीच कांग्रेस के कई महानुभावों ने आतंकियों के समर्थन में ऐसे-ऐसे बयान दिए हैं जिसे पढने के बाद हर कोई हैरान है. चाहे रोबर्ट वाड्रा हों या फिर सिद्धारमैया, चंद्र कुमार हों या फिर मणिशंकर अय्यर.. आज हम आपको इनमें से हर एक के बयानों से अवगत कराने जा रहे हैं. इसके बाद फैसला आप पर है कि इन लोगों को आप क्या तमगा देते हैं.


रॉबर्ट वाड्रा, राहुल गांधी के जीजा 

“पहलगाम हमले के लिए हिंदुत्व जिम्मेदार हैं, क्योंकि अल्पसंख्यक यहां कमजोर महसूस कर रहे हैं”.


सिद्धारमैया, कर्नाटक मुख्यमंत्री

“पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं करना चाहिए, केंद्र सरकार पहले अपनी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करे”.


चंद्र कुमार, कृषि मंत्री, हिमाचल प्रदेश

“पूरा विश्व हम पर थूक रहा है, जब सरकार इन आतंकवादियों का खात्मा नहीं कर पाती है, तो अंत में इसका इल्जाम पड़ोसी देशों पर थोप दिया जाता है. बिजली और पानी रोककर बदले नहीं लिए जाते”


आर.बी तिम्मापुर, आबकारी मंत्री, कर्नाटक

“एक शख्स जो गोली चला रहा है वह किसी का धर्म थोड़ी पूछेगा, वह तो बस गोली चलाएगा और निकल लेगा.”


विजय वडेट्टीवार, विधायक   

“आतंकवादियों के पास धर्म पूछने का समय नहीं होता है”


मणिशंकर अय्यर, वरिष्ठ नेता 

“आज के हिंदुस्तान में मुसलमानों को यह महसूस होता है कि उन्हें पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जा रहा है, न उन्हें वो प्यार और सम्मान मिल रहा, जिसके वे हकदार हैं.”


हालांकि, इस बात में कोई शक नहीं कि विपक्ष बैठी कांग्रेस में कुछ गिने-चुने लोग ऐसे भी हैं जो इस कायराना हमले के बाद पूरी तरह से मोदी सरकार के साथ हैं और पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लेकिन इनमें से ज्यादातर के बोल दुश्मन देश के हितैषी के रूप में सुनाई पड़ती है. इस पार्टी के साथ समस्या यह है कि भाजपा का विरोध करते-करते कब ये भारत का विरोध करने लग जाते हैं इन्हें पता भी नहीं चलता.