ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की एक और स्ट्राइक, किसी भी...

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की एक और स्ट्राइक, किसी भी तरह का कारोबार पूरी तरह से बैन

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सभी तरह के कारोबार को बैन कर दिया है. सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले सभी प्रकार के सामानों के आयात पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है.

03-May-2025 01:51 PM

By FIRST BIHAR

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान की साजिश का पर्दाफास होने के बाद से भारत पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कड़े फैसले ले रही है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा स्ट्राइक किया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के कारोबार को पूरी तरह से बैन कर दिया है। भारत सरकार ने इस फैसले से के जरिए पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर बड़ी चोट की है।


दरअसल, भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले सभी प्रकार के सामानों के आयात पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय 2 मई को वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के तहत लिया गया है और इसे Foreign Trade Policy (FTP) 2023 में संशोधन के रूप में लागू किया गया है।


अधिसूचना के अनुसार, यह प्रतिबंध सीधे या किसी तीसरे देश के माध्यम से परोक्ष रूप से पाकिस्तान से होने वाले सभी आयातों पर लागू होगा। इस संशोधन के तहत "पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध" नामक एक नया खंड FTP 2023 में जोड़ा गया है, जिसमें कहा गया है कि जब तक कोई अगला आदेश जारी नहीं होता, तब तक पाकिस्तान से उत्पन्न या निर्यातित कोई भी वस्तु भारत में आयात नहीं की जा सकेगी, चाहे वह सामान सामान्य रूप से आयात योग्य हो या विशेष अनुमति के अंतर्गत आता हो।


विदेश व्यापार महानिदेशालय ने स्पष्ट किया है कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में उठाया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया है, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।


इस प्रतिबंध में कोई भी छूट केवल भारत सरकार की विशेष स्वीकृति से ही दी जा सकेगी। इससे पहले भारत ने सिंधु जल संधि की समीक्षा करने और पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छवि सुधार अभियान शुरू करने की भी घोषणा की थी। पाकिस्तान की ओर से पहले इस पर आक्रामक बयानबाजी की गई, लेकिन भारत की नीति में कोई नरमी न आने पर वह अब पश्चिमी देशों और संयुक्त राष्ट्र का सहारा लेने की कोशिश कर रहा है। यह स्पष्ट है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ केवल सैन्य नहीं, बल्कि राजनयिक, आर्थिक और व्यापारिक मोर्चे पर बहुआयामी रणनीति के साथ कार्य कर रहा है।