सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद
25-Jan-2026 06:23 PM
By FIRST BIHAR
Padma Awards: केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 131 लोगों को इन प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया जाएगा।
सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, 5 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 नायकों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को उनके अतुलनीय योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
वहीं झारखंड राज्य गठन आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
सरकार द्वारा घोषित पद्म पुरस्कारों में विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है। चुनावी राज्य केरल से 8, तमिलनाडु से 13, पश्चिम बंगाल से 11 और असम से 5 लोगों को पद्म पुरस्कार मिले हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से 11 और महाराष्ट्र से 16 व्यक्तियों को इस प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से नवाजा गया है।
कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। वहीं, सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण प्रदान किया गया है।
केरल से ही के.टी. थॉमस को सामाजिक कार्यों के लिए और पी. नारायणन को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के एन. राजम को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया है।






