Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
05-May-2021 11:18 AM
DESK: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने लगातार तीसरे टर्म के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पद की शपथ दिलायी। एक बार फिर बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बन गयी है। कोरोना संकट और उसकी गाइडलाइन्स की वजह से शपथ ग्रहण समारोह छोटा ही रखा गया। ममता बनर्जी ने अकेले ही शपथ ली। उनके साथ किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली। इस दौरान मंच पर ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ही नजर आए।
शपथग्रहण समारोह में टीएमसी नेता और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी और पार्टी के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ दिखें। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़े अंतरों से हराया। मतगणना के बाद तृणमूल के हिस्से में 213 सीटें और बीजेपी के हिस्से में 77 सीटें आईं जबकि लेफ्ट और अन्य को 1-1 सीट मिली।
शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कोरोना के खिलाफ लड़ाई रहेगी। उन्होंने कहा कि हिंसा की घटना बर्दाश्त नही होगी और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी चुनाव के बाद हिंसा का मुद्दा उठाया।
ममता बनर्जी को अपनी छोटी बहन बताते हुए राज्यपाल ने उन्हें कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नसीहत दे डाली। राज्यपाल ने कहा कि कानून व्यवस्था का राज होना चाहिए उम्मीद है ममता संविधान के हिसाब से चलेगी। चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अभी तक सब कुछ चुनाव आयोग के अधीन था। चुनाव आयोग ने कई अधिकारियों को बदल दिया था। मैंने अभी शपथ ली है नए सिरे से व्यवस्था करूंगी। आज ममता बनर्जी ने अकेले ही शपथ ली। उनके साथ किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली। इस दौरान मंच पर ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ही नजर आए।