ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Operation Sindoor: पाक आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद अभी और होगा...

Operation Sindoor: पाक आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद अभी और होगा एक्शन? रद्द की गई कई उड़ानें

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। पाक आर्मी ने 8 मौतों की पुष्टि की। एयर इंडिया, इंडिगो इत्यादि ने जम्मू, श्रीनगर समेत कई उड़ानें रद्द कीं।

07-May-2025 07:43 AM

By First Bihar

Operation Sindoor: 7 मई 2025 को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले का जवाब थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। निशाने पर बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, भीमबर, चक अमरू, बाग, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के अड्डे थे। भारतीय सेना ने थल, जल और वायु सेना के संयुक्त ऑपरेशन से अपनी सीमा से ही यह हमला किया, जिसमें हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकी नेताओं के ठिकाने नष्ट किए गए।


पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि भारत ने 6 जगहों पर 24 हमले किए, जिनमें 8 लोग मारे गए और 33 घायल हुए। पाकिस्तान ने इसे “कायराना हमला” करार देते हुए कराची और लाहौर का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया और पंजाब में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए। पाक ने यह भी दावा किया कि उसने भारत के दो जेट और एक ड्रोन मार गिराए, जिसे भारत ने खारिज किया। उधर, पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और राजौरी में गोलीबारी शुरू की, जिसमें 3 भारतीय नागरिक मारे गए। जवाब में भारत ने कश्मीर में पाक का एक JF-17 जेट मार गिराया।


वर्तमान तनाव के चलते एयर इंडिया, इंडिगो समेत इत्यादि ने 7 मई को दोपहर 12 बजे तक जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दीं हैं। अमृतसर जा रही दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिल्ली डायवर्ट किया गया। श्रीनगर एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है, और कोई नागरिक उड़ान आज वहां से नहीं भरेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले एयरलाइंस की एडवाइजरी जांच लें।


इधर भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, रूस जैसे देशों को इस ऑपरेशन की जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि किसी पाक सैन्य ठिकाने को नुकसान नहीं पहुंचा, यह कार्रवाई सिर्फ आतंकी शिविरों पर केंद्रित थी। कहा तो यह भी जा रहा कि ये भारत की ओर से बस एक शुरुआत थी और आने वाले समय में इस तरह की बड़ी कार्रवाइयां आतंकियों के खिलाफ संभव है। पहलगाम हमले के बाद देश भर के लोग बदले की मांग कर रहे थे, जिसकी शुरुआत अब हो चुकी है।