ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / india / केंद्र सरकार ने गैलेंट्री अवॉर्ड्स का किया ऐलान, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में बहादुरी दिखाने...

केंद्र सरकार ने गैलेंट्री अवॉर्ड्स का किया ऐलान, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में बहादुरी दिखाने वाले सैनिकों को मिला वीर चक्र सम्मान

केंद्र सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ समेत कई अभियानों में बहादुरी दिखाने वाले सैनिकों को वीर चक्र से सम्मानित किया है। कर्नल कोषांक लांबा, लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट और ग्रुप कैप्टन रणजीत सिंह सिद्धू को मिला वीरता सम्मान।

21-Oct-2025 10:17 PM

By First Bihar

DESK: केंद्र सरकार ने हाल ही में एक राजपत्र अधिसूचना (Gazette Notification) जारी करते हुए भारतीय सेना और वायुसेना के उन जांबाज सैनिकों को सम्मानित किया है जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सहित कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में असाधारण वीरता और साहस का परिचय दिया।


जारी अधिसूचना में इस बात का जिक्र है कि भारतीय सेना के कर्नल कोषांक लांबा को "वीर चक्र" से सम्मानित किया गया है। उन्होंने सीमित समय में विशेष उपकरण बैटरी का हवाई संचालन कर असाधारण नेतृत्व, रणनीति और वीरता का प्रदर्शन किया। उनके इस योगदान से ऑपरेशन पूरी तरह गोपनीय और सफल रहा।


वहीं, एक अन्य ऑपरेशन में लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट को भी "वीर चक्र" से नवाज़ा गया। उन्होंने अपनी यूनिट को आतंकवादी ठिकानों पर निर्णायक सफलता दिलाई और मिशन को अंजाम तक पहुंचाया। दुश्मनों के बीच उनके दृढ़ नेतृत्व और साहसिक निर्णयों की सराहना की गई।


इसके अलावा, ग्रुप कैप्टन रणजीत सिंह सिद्धू (फ्लाइंग पायलट) को भी वीर चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने दुर्जेय लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन का नेतृत्व करते हुए पूर्व निर्धारित लक्ष्यों पर सफल हवाई हमले किए और मिशन के सभी उद्देश्यों को हासिल किया। केंद्र सरकार की इस घोषणा को लेकर रक्षा हलकों में गर्व और उत्साह का माहौल है। ये सम्मान देश की सैन्य शक्ति और सैनिकों की अदम्य देशभक्ति का प्रतीक हैं।