बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
07-May-2025 03:26 PM
By First Bihar
CHHATTISGARH: पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद केंद्र सरकार ने देश के 244 जिलों में 7 मई की शाम में मॉक ड्रिल करने का निर्देश जारी किया था। भारत-पाकिस्तान के बीच कोल्ड वॉर के चलते गृह मंत्रालय ने 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के निर्देश दिए थे। जिस दिन मॉकड्रील होने वाला था उसी दिन अहले सुबह बुधवार को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किये और 90 आतंकियों को मौत की नींद सुला दिया। एयर स्ट्राइक पर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया गया। वही दूसरी छत्तीसगढ़ के बस्तर में ऑपरेशन संकल्प चलाया गया। इस दौरान एनकाउंटर में 22 माओवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।
बस्तर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में नक्सल एनकाउंटर का आज 16वां दिन है। छत्तीसगढ़ और तेलांगाना की सीमा में पिछले 16 दिनों से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बुधबार की अहले सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। जिसमें 15 से ज्यादा माओवादियों को मार गिराया गया। बस्तर के आईजी सुंदरराज ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना की सीमा स्थित कर्रेगट्टा की पहाड़ियों में चली मुठभेड़ में कई माओवादी मारे गये। अबतक के ऑपरेशन में 22 माओवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। सभी की लाश पुलिस ने बरामद किया है।
इस ऑपरेशन में CRPF, DRG, बस्तर फाइटर्स, STF, राज्य पुलिस की सभी इकाइयां सहित 20 हजार से ज्यादा जवान शामिल थे। लगातार 16 दिनों से चल रहे इस ऑपरेशन में एक महिला माओवादी सहित 22 माओवादियों की लाश बरामद किया गया है। सुरक्षा कर्मी इसे बड़ी सफलता मान रहे हैं।