ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Operation Sindoor: अब तक 90 से ज्यादा आतंकी ढेर, पाकिस्तानी सेना की ट्रेनिंग...

Operation Sindoor: अब तक 90 से ज्यादा आतंकी ढेर, पाकिस्तानी सेना की ट्रेनिंग टीम भी बनी शिकार, बढ़ सकते जहन्नुम जाने वालों के आंकड़े

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 90+ आतंकियों को मार गिराया। बहावलपुर में 20-30 और मुरीदके में 30+ आतंकी ढेर। पाक में हड़कंप, उड़ानें रद्द।

07-May-2025 08:26 AM

By First Bihar

Operation Sindoor: 7 मई 2025 को भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवाद को करारा जवाब दिया। ताजा अपडेट के मुताबिक, इस ऑपरेशन में 90 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए, जिनमें पाकिस्तानी सेना की ट्रेनिंग टीम के सदस्य भी शामिल हैं। ये आतंकी अलग-अलग कैंपों में रह रहे थे। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि अकेले बहावलपुर में 20-30 आतंकी और मुरीदके में 30 से ज्यादा आतंकी मारे गए।


भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय मुरीदके शामिल हैं। इन हमलों में राफेल जेट्स, स्कैल्प क्रूज मिसाइल और कामिकाजे ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले का जवाब थी, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को नुकसान नहीं पहुंचा, और हमले “सटीक, संयमित और गैर-उत्तेजक” थे।


इधर पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि 6 जगहों पर 24 हमले हुए, जिसमें 8 लोग मारे गए और 33 घायल हुए। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का दावा है कि 213 आतंकियों की मौत हुई, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पाकिस्तान ने कराची, लाहौर का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया और पंजाब में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए। एयर इंडिया ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट की उड़ानें दोपहर 12 बजे तक रद्द कर दीं हैं।


बताते चलें कि इस हमले से पहले भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, रूस जैसे देशों को ऑपरेशन की जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने इसकी पल-पल निगरानी की। भारतीय सेना आज सुबह 10 बजे इस मामले में ब्रीफिंग करेगी। आने वाले कुछ घंटों में इन आतंकियों की मौत के आंकड़े बढ़ भी सकते हैं, हालांकि हमेशा की तरह पाकिस्तान कभी यह स्वीकार नहीं करेगा और ना ही सही आंकड़े बतलाएगा।