पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
02-Sep-2023 07:04 PM
By First Bihar
DELHI: केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। लॉ मिनिस्ट्री ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है।केंद्र सरकार ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
इस कमेटी के चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं जबकि गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद, वित्त कमीशन के पूर्व चेयरमैन एनके सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष सी कश्यप, हरीश साल्वे और पूर्व सीवीसी संजय कोठारी सदस्य हैं। फिलहाल कमेटी का कार्यकाल स्पष्ट नहीं है। कमेटी को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।
वन नेशन, वन इलेक्शन कमेटी को उच्च स्तरीय समिति और एचएलसी के तौर पर जाना जाएगा। विधियों न्याय विभाग के सचिव नितेन चंद्र इसके सचिव होंगे। वहीं कमेटी की बैठक में केंद्रीय न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मौकों पर वन नेशन- वन इलेक्शन की वकालत कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि एक देश-एक चुनाव बिल लागू होने के बाद देश में हर साल होने वाले चुनावों में खर्च होने वाली पैसों की बचत होगी।